हिमाचल : गांव से भागकर आए प्रेमी जोड़े ने होटल के कमरे में जहर निगलकर की आत्महत्या

By: Ankur Thu, 19 Aug 2021 6:19:34

हिमाचल : गांव से भागकर आए प्रेमी जोड़े ने होटल के कमरे में जहर निगलकर की आत्महत्या

हिमाचल के धर्मशाला में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां गांव से भागकर आए प्रेमी जोड़े ने होटल के कमरे में जहर निगलकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों जिला ऊना के पंजोआ क्षेत्र के रहने वाले हैं। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों ने बुधवार रात को जहर निगल लिया था और गुरुवार सुबह होटल स्टाफ को इसकी सूचना मिली।

जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षक था और उसके दो बच्चे भी हैं। अभी करीब 15 दिन पहले उसके घर में दूसरी बेटी हुई है। बताया जा रहा है शिक्षक की पत्नी भी अध्यापिका है। शादी के बाद दोनों संपर्क में आए। काजल के भी दो बच्चे हैं। वहीं मृतक महिला का पति ऑटो मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। किसी विवाद के कारण दोनों अपने घरों से भागकर धर्मशाला आ गए थे। यहां बुधवार रात को दोनों ने जहर निगल लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े :

# दिल्ली पुलिस दरोगा भर्ती में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, परीक्षा में छोटे की जगह पहुंचा बड़ा भाई, दो गिरफ्तार

# पाकिस्तान : शिया मुसलमानों के जुलूस में ग्रेनेड फेंकने से हुआ धमाका, दो की मौत जबकि 50 से अधिक घायल

# भरतपुर : विधायक विश्वेन्द्र सिंह के खिलाफ उन्हीं के बेटे अनिरुद्ध ने दी शिकायत, बताया अपनी जान का खतरा

# बाड़मेर : संतान नहीं हुई तो देवर के साथ संबंध बनाने पर किया मजबूर, मन करने पर डाला प्राइवेट पार्ट में चाकू

# उत्तराखंड : अल्मोड़ा की तरफ जा रहे बाइक सवार युवकों पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, एक की मौत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com